logo

भाजपा नेता मंगल सिंह गिलूआ एवं सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास का लगातार दौरा जारी पुरे सारंडा मंडल मे।

न्यूज रिपोर्टर गुआ:- भारतीय जनता पार्टी के सारंडा मण्डल गुआ के कार्यकताओं द्वारा हर्ष उल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। मौके पर उपस्थित सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास, भाजपा नेता रविन्द्र प्रधान,आईटी सेल सह संयोजक तरुण कुमार पान, सारंडा मंडल मंत्री सागर दास,धरणीधर त्रिपाठी,राजेश खंडैत,दीप केशरी,रामनाथ समद,तपन दास,राजू कैवर्त, पुष्कर दास, चंदन साहू, धनंजय पांडे, तापस दास अरूण विश्वकर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इन दिनों मीडिया सूत्रों से पता चला है कि भाजपा नेता मंगल सिंह गिलूवा एवं सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास ने पश्चिमी सिंहभूम जिला लोक सभा चुनाव के प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा के लिए जीजान से काम कर रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष मंगल सिंह गिलूआ ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कभी भी किसी भी पार्टी के लिए काम नही किया था। वह केवल युवाओं एवं गांव के लोगों के लिए काम करते थे।पर उन्हों ने ये मोदी जी से प्रभावित हो कर अब राजनितिक पार्टी से जुड़ के पार्टी के काम करने की सोची है एवं विकाश कार्य को पूरा करने की सोची है और इस बार पश्चिमी सिंहभूम जिला मे बीजेपी की कमल खिले ये उनकी इच्छा है उन्हों ने इस बार जगरनाथपुर विधनसभा से भाजपा प्रत्याशी होने की भी इच्छा जताई है साथ ही उन्होंने कहा मैंने आज तक पार्टी के लिए काम किया है और करता रहूंगा।

0
352 views